गाजियाबाद

महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा और कौशल का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ. राजेंद्र सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद गाजियाबाद के विकास खंड लोनी स्थित गढ़ी जस्सी गेट, अशोक विहार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्द्धमान सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंधक एवं विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति की प्रांत सह मंत्री श्रीमती दिव्या त्यागी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में वार्ड 42 की पार्षद श्रीमती सुनीता सोम, पार्षद  शांतनु, नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर एवं स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि श्रीमती नीलम श्रीधर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. उपमा शर्मा, श्रीमती कोमल (स्वयं सहायता समूह, मुरादनगर), श्रीमती मनीषा जैन, सामाजिक कार्यकर्ता  प्रदीप तथा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान एवं जागृत महिला ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रुद्रायानी गिरी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन एवं संस्थान की अनुदेशिकाओं सरोज सैनी, सुषमा त्यागी, माया भाटी, दीपशिखा, पिंकी त्यागी, पुष्पा बिष्ट, अंजू, कोमल, शारदा देवी, अनीता रोहिल्ला, एल्मा और अदीबा सहित अन्य ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्थान के विभिन्न सब-सेंटर्स पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक थीम ‘Give To Gain’ (गिव टू गेन) पर आधारित कार्यक्रम में बताया गया कि जब समाज महिलाओं को अवसर, संसाधन और सहयोग प्रदान करता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज और मानवता पर पड़ता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत संस्थान की प्रशिक्षुओं और अनुदेशिकाओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नृत्य-नाटिका तथा जन शिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा गाजियाबाद जिले में विशेष रूप से महिलाओं के लिए अनेक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संस्थान की सभी अनुदेशिकाओं को भी सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन द्वारा किया गया तथा मंच संचालन अनुदेशिका सरोज सैनी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषमा त्यागी, एल्मा, अदीबा, सरोज सैनी, माया भाटी, दानिश, सरिता, विशेष मोरल, रजनीश सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button