बरेली

बकाया टैक्स पर नगर निगम सख्त, तीन जोन में 12 भवन सील

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति की तारीख नजदीक आते ही कर वसूली के लिए कड़ा रवैया अपनाया। संपत्ति कर विभाग तीन जोन में निर्धारित समयावधि में बकाया कर जमा न करने वाले 12 भवन स्वामियों की संपत्तियों को शनिवार को सील कर दिया। मौके पर 7.59 लाख रुपये टैक्स की रिकवरी की है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे निकली टीमों ने जोन वन में सिविल लाइंस के राधे श्याम, बांसमंडी के दारुल उलूम की सम्पत्तियां सील की गईं। जोन-दो में बांसमंडी के मोहम्मद अजीज, आलमगिरीगंज के मुन्ना लाल, बांसमंडी के मैसर्स राम गोपाल व अनिल कुमार के भवन सील हुए।
जोन-तीन में सूफीटोला के मकबूल अहमद, गोविन्द राम, प्रदीप कुमार, अनुपम अग्रवाल की संपत्तियों पर शिकंजा कसा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और किसी को भी बकाया कर से बचने की छूट नहीं मिलेगी। सभी भवन व संपत्ति स्वामियों को चेतावनी दी है कि शीघ्र बकाया कर जमा करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button