बरेली
बरेली में आधुनिक वास्तुकला और निर्माण सेवाओं की नई शुरुआत
एमएनसी एसोसिएट्स का हुआ भव्य उद्घाटन

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के प्रमुख क्षेत्र डी.डी. पुरम में रविवार को एमएनसी एसोसिएट्स (आर्किटेक्चर एंड कंस्ट्रक्शन) के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और संस्था की टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि बरेली तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है और शहर में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर वास्तुकला और योजनाबद्ध निर्माण कार्य की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एमएनसी एसोसिएट्स जैसी पेशेवर संस्थाएं शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और लोगों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण निर्माण सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इस अवसर पर एमएनसी एसोसिएट्स की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक आर्किटेक्चरल डिजाइन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण, प्रोजेक्ट प्लानिंग और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी की पेशेवर सेवाएं प्रदान करना है। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रही । इस अवसर पर इंजीनियर निशांत सक्सेना, इंजीनियर मनीष कुमार एवं इंजीनियर प्रियंशु पांडेय सहित अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।



