
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां दीं, वहीं महिलाओं को सम्मानित कर मिठाई वितरित की गई।
चौसाना पीएचसी पर जन आरोग्य मेले पर रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। केंद्र पर कुल 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 39 पुरुष, 28 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल रहे। जांच के दौरान गैस्ट्रो के 8, त्वचा रोग के 9, एसिडिटी के 16, शुगर के 10, एनसी का 1 और अन्य बीमारियों से पीड़ित 23 मरीजों का इलाज किया गया। सभी मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जन आरोग्य मेले के साथ ही पीएचसी परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार व फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने उपस्थित महिलाओं को मिठाई वितरित कर उनका सम्मान किया। उन्होंने महिलाओं को नियमित जांच कराने और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी।
मेले के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, साफ-सफाई और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया।
केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को पीएचसी चौसाना में जन आरोग्य मेले के साथ महिला दिवस भी मनाया गया। मेले में कुल 74 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 39 पुरुष, 28 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल रहे। गैस्ट्रो के 8, त्वचा रोग के 9, एसिडिटी के 16, शुगर के 10, एनसी का 1 और अन्य 23 मरीजों को जांच के बाद दवाइयां दी गईं। महिला दिवस पर महिलाओं को मिठाई देकर सम्मानित भी किया गया।


