बोकारो

कानून और अधिकार के प्रति सजग रहे महिलाएं महिला अधिकार को लेकर बने हैं दर्जनों कानून सूर्य भूषण शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो । आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर कसमार नागरिक मंच के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गररी पंचायत की मुखिया गीता देवी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत पुलिस उपाधीक्षक एवं वर्तमान में झारखंड पुलिस अकादमी के तेज तर्रार प्रशिक्षक सूर्य भूषण शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए जन्म से लेकर मरण तक दर्जनों कानून बने हैं। घरेलू हिंसा जेजे एक्ट बाल विवाह दहेज उत्पीड़न सहित नागरिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान किए।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से आठ दीप प्रज्वलित कर एवं कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों सहभागियों ने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला क्रांतिकारी की तस्वीर में श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जीवन जगन्नाथ ने किया तथा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए इन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने को है झारखंड स्थापना के 26 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं फिर भी आज महिलाएं आजाद नहीं है तरह-तरह की यातना झेलने को मजबूर है। प्रतिदिन महिलाएं मरकर जिंदा रह रही है। प्रखंड से लेकर थाना तक महिलाओं को सुनने वाला कोई नहीं है। महिला हिंसा मुक्त तथा बाल विवाह मुक्त प्रखंड बनाने का सामूहिक संकल्प लिए गए। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम भविष्य के लिए एक कदम है जो मील का पत्थर बनेगा। कार्यक्रम की कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए अतिथियों द्वारा कर्मढ जुझारू सफलता की और अग्रसर महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर कर माला पहनकर तथा डायरी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैठक आदि करने के लिए दर्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। गररी पंचायत की मुखिया गीता देवी ने कहा कि महिलाओं को अपना हक और अधिकार लेने के लिए घर से बाहर निकलना होगा आपकी उपस्थिति हमें ताकत देती है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि महिलाओं पर किसी प्रकार की हिंसा न हो। तारा देवी ने कहा कि महिलाओं को देवी के रूप से आगे आना होगा। अपना हक और अधिकार लेने के लिए महिलाओं को संगठित होने की सख्त आवश्यकता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कमलेश जायसवाल ने किए। मौके पर जगेश्वर हेमरम दीपक कुमार गुप्ता सुभाष महतो विपिन भूषण शर्मा गोलकनाथ ठाकुर चंद्र रेखा मसीह शांता मिश्रा सानिया नुनेन मंजू देवी पिंकी देवी सपना जायसवाल स्वाति जायसवाल कांति देवी ममता कुमारी मुन्नी देवी सागर महतो मनोज कुमार साव फुल कुमारी सोनी कुमारी सचिन प्रजापति आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button