जालौन
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का कार्यक्रम में दी शिक्षा ग्रहण की नसीहत
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रावधानों के तहत महेवा ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुआ समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। एसडीम की अध्यक्षता में बालक बालिकाओं ने शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नैतिक एवं घरेलू जानकारी देकर शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत दी गई।
सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र ब्लॉक महेवा स्थान कालपी के सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चैधरी की मौजूदगी में आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए पारिवारिक जनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरी लग्नशीलता से अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चैधरी ने कहा कि स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के अनुरूप प्री प्राइमरी हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया जा रहा है बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाना हमारा लक्ष्य है। उत्सव में बच्चों को एसडीएम तथा शिक्षा अधिकारियों ने जरूरी सामान देकर उत्साह वर्धन किया। विशिष्ट अतिथि कंचन, सुपरवाइजर एवं प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना अधिकारी विकास खंड महेवा द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम में एआरपी टीम महेवा दिनेश भास्कर एवं राधेश्याम द्वारा स्कूल रेडीनेस एवं बाल वाटिका पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नोडल संकुल महेवा पवन निरंजन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के साथ कैसे कार्य करना है, विस्तार से बताया गया। सभी बच्चों को उत्कृष्ट कार्य के उपहार भेंट दिए गए। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चैधर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संचालन भानु यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, नागेंद्र सिंह, सुरेश वर्मा एवं एम. आई. एस. मिथुन प्रजापति लेखाकार राजीव त्रिपाठी एवं दीपक कौशल, सिंह अवधेश, पवन निरंजन, रोहित निरंजन, प्रियंका राठौर, रामकुमार, विवेक द्विवेदी आदि अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला समन्वयक दीपेश कुमार के अलावा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना सिंह, सीमा, जय देवी, कल्पना, ममता, अनीता, शांति, अंजलि, अस्मिता, अनु, सुनीता, रामसखी, रीता, ओम शांति, अर्चना, सीता, शालिनी, नीता देवी, सर्वेश, रानी, उषा, आराधना आदि ने सहभागिता की।

