खैरथल

संतदास महाराज की सातवीं विशाल पदयात्रा में नाचते गाते रवाना हुए श्रद्धालु 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : समीपवर्ती ग्राम हरसोली में आस्था के प्रतीक स्थल संतदास महाराज के वार्षिक मेले के अवसर पर सोमवार को खैरथल से हरसोली तक सातवीं विशाल पदयात्रा निकाली गई । पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
यात्रा संयोजक शिव खंडेलवाल व प्रशांत खंडेलवाल ने बताया कि पदयात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से विधिवत पूजा-
अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ हरसोली के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में श्रद्धालु संतदास महाराज के जयकारों के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा पर निकले।श्रद्धालु मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए संतदास महाराज के मंदिर तक पहुंचते हैं। पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।रात्रि को भव्य जागरण किया गया ।
हरसोली में मंगलवार को आयोजित होने वाले संतदास महाराज के मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कुश्ती दंगल सहित विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं, जो इस मेले का मुख्य आकर्षण माने जाते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पदयात्रा में शामिल होकर संतदास महाराज के दर्शन करने और मेले की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button