बरेली
ईंटों वाली धर्मशाला आलमगिरिगंज में होली मिलन एवं महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। होली मिलन एवं महिला दिवस के अवसर पर आलमगिरिगंज स्थित ईंटों वाली धर्मशाला में रंगारंग कार्यक्रम एवं नृत्य, लोकगीत का आयोजन सभासद मुकेश सिंघल द्वारा कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरूण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई दी एवं त्योहार को प्रेम एवं सदभावना से मनाने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महिला दिवस पर उन्होंने महिलाओं को देश की उन्नति में योगदान पर भी प्रकाश डाला। नृत्य और लोकगीतोंं ने माहौल में आनंद भर दिया। कार्यक्रम के संचालन में सभासद मुकेश सिंघल के साथ उनकी धर्मपत्नी मीनू सिंघल ने भी सहयोग किया। अन्य सहयोगियों में मोनिक शर्मा, गुंजन अग्रवाल, निमिशा, शिखा बंसल, पारूल, सुनीति, रश्मिी, निकेता, नम्रता आदि का सहयोग रहा।



