झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 201 हॉस्पिटल मैनेजर और 181 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

Jharkhand is preparing to strengthen the health system, with 201 hospital managers and 181 specialist doctors to be appointed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड में सरकारी अस्पतालों की प्रबंधन व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत राज्यभर में 201 हॉस्पिटल मैनेजर और 181 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हॉस्पिटल मैनेजर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से 30 मार्च तक किए जा सकेंगे। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 41 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बताया गया कि इससे पहले भी हॉस्पिटल मैनेजर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन गड़बड़ी की शिकायतों के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब विभाग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया है। राज्यभर में कुल 201 पदों के लिए भर्ती की जायेगी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 81, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 20, अनुसूचित जनजाति के 52, अनुसूचित जाति के 20, बीसी-वन के 16 और बीसी-2 के 12 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हेल्थ केयर में पीजी डिप्लोमा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए अथवा पब्लिक हेल्थ में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर संचालन और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी भी जरूरी मानी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 181 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति भी की जाएगी। इन पदों पर भर्ती टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से होगी और इच्छुक डॉक्टर 25 मार्च तक टेंडर जमा कर सकेंगे। चयनित चिकित्सकों को अधिकतम तीन लाख रुपये तक मासिक मानदेय दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से सरकारी अस्पतालों में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button