गोड्डा

महागामा में रामनवमी महोत्सव की तैयारी शुरू

27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। आगामी 27 मार्च 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी महोत्सव समिति, महागामा के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस मौके पर भव्य तरीके से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आगामी 27 मार्च 2026 को महागामा दुर्गा मंदिर प्रांगण से भव्य तरीके से निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का सफल आयोजन हेतु समिति के गठन के लिए रविवार देर शाम एक बैठक भी आयोजित किया गया। जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत रामनवमी महोत्सव समिति महागामा के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया। इस बैठक का आयोजन एवं संचालन श्री रामनवमी महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य शुभेंदु शेखर, ऋतिक कुमार, हिमांशु शेखर, सुधांशु शेखर, ऋषभ जायसवाल, प्रेम ठाकुर एवं रमेंद्र भारती के द्वारा किया गया। चुनावी प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए संतोष ठाकुर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अनीश केसरी का चयन सर्वसम्मति से बैठक में उपस्थित समाज के लोगों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त समिति में सचिव के रूप में पप्पू ब्रह्म और रवि मोदी, कोषाध्यक्ष के रूप में सच्चिदानंद सिंह और राजाराम राउत तथा संरक्षक के रूप में राजेश उपाध्याय और पालक राजेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी महोत्सव समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा गाजे – बाजे, पारंपरिक शस्त्र, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों एवं भक्तों की भक्ति भावना के साथ निकाली जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button