राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

एसआई परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर

साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना

लखनऊ । एसआई परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसमें कोई भी व्यक्ति साल्वर गैंग-पेपर लीक या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button