रांची

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री से मिली झारखंड विधानसभा की महिला सदस्य, दी शुभकामनाएं

Women members of Jharkhand Legislative Assembly met the Chief Minister on Women's Day and extended their best wishes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सोमवार को झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिला सदस्यों का सम्मान करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएँ संचालित कर रही है। मुलाकात के दौरान महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button