नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। महरौनी कस्बे में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा महरौनी निवासी आविद अली पुत्र साजिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च 2026 की शाम करीब 6.30 बजे मोहल्ले में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसी दौरान मोहल्ले के रफीक और जुनैद ने उसके बेटे उसैद को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसैद ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में युवक को चोटें आईं। पीडि़त की तहरीर पर थाना महरौनी पुलिस ने रफीक और जुनैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
