ललितपुर

तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से युवक व महिला घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र में एक एंबुलेंस चालक की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिरधा निवासी आकाश पुत्र स्व. सुनील ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे उसका भाई विकास (करीब 20 वर्ष) अपनी मां राजकुमारी (38 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से घर से ललितपुर की ओर आ रहा था। जब वे बमरौला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक एंबुलेंस (नंबर यू.पी.94 टी 4986) के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विकास और उसकी मां राजकुमारी को गंभीर चोटें आईं तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button