गाजियाबाद

उत्तम नगर में युवक की हत्या पर आक्रोश

पीड़ित परिवार से मिले जयभगवान गोयल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  होली के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र की काली बस्ती, जे.जे. कॉलोनी में एक युवक तरुण की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने इसे साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जयभगवान गोयल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि होली के दिन पड़ोस में हुए विवाद के बाद तरुण को घेरकर गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान आसपास के लोगों को मदद के लिए आने से रोकने की भी कोशिश भी की गई।
परिवार का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे और होली के दिन हुए झगड़े के बाद मामला अचानक गंभीर हो गया। पीड़ित परिजनों ने सरकार से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, मृतक के बड़े भाई अरुण को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
जयभगवान गोयल ने परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न होने पाए
साथ ही उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सभी समुदायों के बीच शांति बनाए रखने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button