खैरथल

वार्ड 31 में स्ट्रीट लाइट बंद, कचरे के ढेर से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। शहर के वार्ड नंबर 31 में मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी जितेन्द्र ने बताया कि वार्ड में पोल नंबर 9 की स्ट्रीट लाइट पिछले 15–20 दिनों से बंद पड़ी है। इसकी शिकायत 181 पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है, जिससे रात के समय क्षेत्र में अंधेरा बना रहता है।
इसके अलावा वार्ड की आवासीय कॉलोनी और पीने के पानी की टंकी के पास पिछले करीब 20 दिनों से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरे के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि मच्छरों के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से उठने वाली बदबू के कारण टंकी के पास का पानी भी उपयोग करने में दिक्कत हो रही है। वहीं करीब छह दिन पहले वार्ड निवासी दयालदास प्रदनानी की आंख में मच्छर काटने से आंख की रक्त वाहिका फट गई, जिससे उनकी आंख में खून भर गया। उन्हें उपचार के लिए अलवर ले जाया गया, लेकिन अब भी उनकी आंख लाल बनी हुई है।
वार्डवासियों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द कचरा हटाने, नालियों में दवाई का छिड़काव कराने और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैल रही गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button