ललितपुर

नकलविहीन, पारदर्शी व सुचितापूर्ण पुलिस परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन तैयार, 13 को होगी रिहर्सल : डीएम

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पेहरा,बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्रों में किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश : एसपी

परीक्षा हेतु तैनात सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहेंगे
केन्द्र में प्रवेश से पूर्व सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व अभ्यर्थियों की होगी सघन तलाशी, बिना आईडी कार्ड के नहीं मिलेगा प्रवेश
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर रहेगी पाबंदी, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में 14 व 15 मार्च को 8 सेंटरों पर आयोजित होने वाली उ.प्र. उप निरीक्षक परीक्षा-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी, सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक (प्रशासन एवं संस्था द्वारा नामित), परीक्षा सहायकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी व सुचितापूर्ण सम्पन्न संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है और हम यह जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएंगे, किसी भी तरह से परीक्षा केन्द्रों पर नकल नहीं होने दी जाएगी और आपराधिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि वह परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सघन भ्रमण करते रहेंगे व परीक्षा पर पैनी नजर बनाये रखेंगे, इसके अलावा केन्द्र प्रभारी केन्द्रों पर व्यवस्थाएं यथा साफ-सफाई, प्रकाश, परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय आदि दुरुस्त रखें व निरंतर सीसीटीवी कैमरों से निगरारी करते रहें। परीक्षा कक्ष में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों, कर्मचारियों व परीक्षार्थियों की चैंकिंग की जाएगी, साथ ही स्मार्ट घड़ी, चश्मा, ब्लूटूथ डिवाइज या कोई अन्य डिवाइज ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में सही परीक्षार्थी ही परीक्षा देंगे, इसके लिए फेस रिकॉग्नाईजेशन पूरी गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने व चिकित्सा विभाग को प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पैरामेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रखे। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है जो परीक्षाओं को निर्वाध संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाएगा। किसी को भी केन्द्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का पेहरा रहेगा, यदि कोई अराजक तत्व परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 14 व 15 मार्च को 8 परीक्षा केन्द्रों पर उ0प्र0 उप निरीक्षक परीक्षा-2026  सम्पन्न करायी जानी है, परीक्षा दो पालियों में संपन्न होंगी, जिसमें 7500 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिस हेतु जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और 13 मार्च को परीक्षा की रिहर्सल होगी। इसके लिए केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी जरुरी इंतजाम किये गए हैं, केन्द्र के भीतर मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, साथ ही प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों सहित डयूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों का वैरिफिकेशन व सघन तलाशी ली जाएगी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से परीक्षा की शुरुआत से लेकर परीक्षा समाप्त होने के बाद तक की गतिविधियों के बारे में विस्तर से जानकारी दी। बैठक में एएसपी कालू सिंह,  एडीएम न्यायायिक, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक (प्रशासन एवं संस्था द्वारा नामित), परीक्षा सहायक व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button