ललितपुर

 बांध सुरक्षा के साथ जल संरक्षण का संदेश

पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने किया तालबेहट के ऐतिहासिक दुर्ग का भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। माताटीला में आयोजित बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने बुधवार को तालबेहट के ऐतिहासिक किले एवं प्राचीन तालाब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अनिवार्य है। दुर्ग भ्रमण के पश्चात उन्होंने नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हरित पंख के कार्यालय पहुंचे। यहां संस्था की अध्यक्ष ने उनका आत्मीय स्वागत किया। संस्था द्वारा पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पद्मश्री पांडे ने खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़ के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने उन्हें स्मृति स्वरूप गौरैया घर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण और लुप्त होती गौरैया को बचाने के संकल्प पर चर्चा की गई। इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य एवं रवि सिंह, मयंक सिंह, विक्रांत गौर, प्रवीण साहू आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button