बेतुल

बैतूल पर्यावरण संरक्षण और संगठन की मजबूती का संकल्प लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जिला अध्यक्ष निलय डागा से मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में बैतूल जिले से करणलाल चंदेलकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद स्थानीय कांग्रेस संगठन और पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद करणलाल चंदेलकर ने कांग्रेस को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।
करणलाल चंदेलकर ने पर्यावरण प्रेमियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा से भेंट की और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ वन एवं पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी.एस. तिवारी द्वारा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया, जिसके तहत बैतूल जिले के लिए करणलाल चंदेलकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा से मुलाकात के दौरान एन के माण्डवे, एफ.एल. सरनकर, अशोक निरापुरे, चरणलाल खातरकर, तुकाराम लोखण्डे, रामेश्वर चौकीकर, महादेव पाटिल, ताराचंद चौकीकर, रघुनाथ निरापुरे, हरीदास गुजरे, जासूराम गोरसकर, राजेश भुमरकर, एम.एल. चौरसिया, अरूण अतुलकर, कुणाल चंदेलकर, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष नारायण राव धोटे, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष उदल जयसिंहपुरे, कुनबी समाज अध्यक्ष भोजराज माकोड़े, कुनबी समाज संरक्षक गुलाबराव धोटे, रूपसिंह ठाकुर, नवलसिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस के अर्जुन वामनकर, सामाजिक संगठन अध्यक्ष सूरजलाल मण्डलेकर, शिवम भावसार, विकास चौकीकर और अनुराग सरनेकर सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि करणलाल चंदेलकर के नेतृत्व में वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ जिले में पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा तथा कांग्रेस संगठन को भी मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button