बरेली
द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी चीनी मिल द्वारा गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन ग्लोरियस कॉलेज में किया गया।जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।द्वारिकेश चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा किसानों को अधिक से अधिक मात्रा में बसंतकालीन गन्ना बुवाई के बारे में जानकारी दी गई।मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पीके चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि बसंत कालीन श्रतु में पैदावार करने में अधिक से अधिक उन्नति किस्म के गन्ने की फसल तैयार करें।उप महाप्रबंधक गन्ना विकास दिनेश शर्मा द्वारा किसानों को ट्रेंच विधि द्वारा गन्ने की बुवाई करने की जानकारी दी गई। चीनी मिल के सहायक प्रबंधक उपेंद्र उपाध्याय द्वारा किसानों को दिए जा रहे अनुदानों और सुविधाओं के बारे में बताया गया।शाहजहांपुर से आये गन्ना शोध परिषद सहायक निदेशक डॉक्टर प्रवीण कुमार कपिल द्वारा किसानों को फसल में पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी गई।द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जिसमें किसानों के रक्तचाप और शुगर की निशुल्क जांच की गई।किसान गोष्ठी में करीब 500 किसानों ने भाग लिया जिसमें रणधीर यादव,सुशील शर्मा, राधेश्याम पांडे,मनोहर लाल, ओमप्रकाश,सुरेश यादव,अजय पाल आदि मौजूद रहे थे।




