
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक अयोध्या में किया गया। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लठीरा, गढ़मुक्तेश्वर (जनपद हापुड़) के बच्चों ने तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सिल्वर मेडल जीतकर जनपद हापुड़ का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न तैराकी इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वहीं कुमारी राशि ने 100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की और इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल चौहान एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका के मार्गदर्शन, अथक प्रयास और बच्चों की कड़ी मेहनत को जाता है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में इस शानदार उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है।
ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने कहा की बच्चों का उत्साह ही देश का भविष्य है, मेडल जीतकर आए सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों व कोच को ढेरों शुभकामनाएँ और आशा व्यक्त कि बच्चे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, ज़िला व ब्लॉक व्यायाम शिक्षको, खेल अनुदेशको व विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने भी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



