बरेली
प्रदेश में गौ रक्षों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कलेक्ट गेट पर प्रदर्शन
राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में गौ रक्षकों पर हो रहे अत्याचारों, फर्जी मुकदमा एवं अभी हाल ही में हमारे एक प्रसिद्ध गौ रक्षक फरसे वाले बाबा हत्या के विरोध में शिवसेना शिंदे इकाई नाथ नगरी बरेली ने जिला प्रमुख दीपक पाठक जी के नेतृत्व में भारी संख्या में शिव सैनिकों के साथ सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें शिवसेना के द्वारा मांग की गई कि गौ रक्षों पर लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज दिया जाए । कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी से उपस्थित प्रदेश सचिव राजीव पांडे जी एवं मंडल प्रमुख संतोष कुमार सिंह जी ने मीडिया को बताया की अभी वर्तमान में गौ माता को राज्य माता का दर्जा सिर्फ महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने ही दिया है। इसी क्रम में मंडल उप प्रमुख विनोद मिश्रा ने मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से मांग की की गौ माता की रक्षा के लिए एक विशेष कानून बनाया जाए जो भी व्यक्ति मैं पकड़ा जाए उसे तत्काल फांसी पर लटकाया जाए एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए।
तहसील प्रमुख फरीदपुर से कट्टर सनातनी ठाकुर विकास सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ गौ माता की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाने एवं गौ रक्षों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय करने की सरकार से मांग की। कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में हमारी भवानी सेना मातृशक्ति की भी उपस्थित रही भवानी सेना मंडल प्रभारी श्रीमती रूबी मिश्रा जी एवं महानगर प्रमुख प्रभजोत कौर जी ने भी भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की।




