बरेली

सिलेंडर देर से आए या ज्यादा पैसे वसूले जाए परेशान न हो                       

एक फोन कॉल में होगी कार्रवाई ,  जिला पूर्ति अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एलपीजी गैस की आपूर्ति में देरी, डिलीवरी में लापरवाही और उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक वसूली की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कदम उठाया है। उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर अब लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
अक्सर देखने में आता है कि गैस एजेंसियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। कई मामलों में बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जारी हुआ हेल्पलाइन ,नंबर-
उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने 9456667774 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर एलपीजी गैस की बुकिंग, डिलीवरी में देरी, आपूर्ति में समस्या या अधिक कीमत वसूलने जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया विभाग के विभाग द्वारा जारी यह हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक  कार्यदिवस में सक्रिय रहेगी। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button