ललितपुर

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर दिये गये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा। ब्रीफिंग के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पहले अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर ड्यूटी ग्रहण करें तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button