कैराना

दुकान पर युवक से लाठी-डंडों व बेल्ट से मारपीट 

दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर बैठे एक युवक के साथ दो युवकों द्वारा लाठी-डंडों व बेल्ट से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी बासिद पुत्र रियासत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा फैसल पुत्र साबिर कस्बे के मोहल्ला गुम्बद स्थित एमबीए रेडीमेड की दुकान पर रहता है। आरोप है कि 11 मार्च को करीब दो बजे मुसारिक पुत्र फैय्याज निवासी इस्लामनगर और दानिश पुत्र मारूफ निवासी मोहल्ला आलकलां वहां पहुंचे। दोनों के हाथों में लाठी-डंडे, बेल्ट व पंच थे। आरोप है कि दोनों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए फैसल के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे दुकान से बाहर घसीटकर पीटा शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को बचाया। मारपीट में फैसल को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी बताया गया है कि एक दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिस पर मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा घटना हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button