मथुरा

शादी में शराब को लेकर बवाल

पार्षद और दूसरे पक्ष में जमकर चलीं कुर्सियां; कई लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। कोतवाली के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे शादी समारोह में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सियां चला दी। दोनों पक्ष में खूब मारपीट हुई। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे व बेटियों की चीखे गूंजने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पार्षद के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की है। कोतवाली के बीएसए रोड पर राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे गोपाल नगर नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात राजस्थान के डीग जिले से आई थी। रात 12 बजे शराब के नशे में पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जनकर लात घूसे ओर कुर्सियां चली, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। बवाल से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान इधर-उधर भागने लगे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पिता ने गेस्ट हाउस खाली करके घर से बेटी की शादी संपन्न कराई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button