ललितपुर

तीर्थ चक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की अगुवाई को लेकर जैन समाज उत्साहित

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जैन संत तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससघ ललितपुर नगर आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का महौल है। स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर को तोरणद्वार और बैनर पोस्टरों से सुसज्जित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को सुबह मुनिश्री सुधासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं के साथ ज्ञानोदय तीर्थ से सुबह 7 बजे विहार करते हुए नेहरू महाविद्यालय मार्ग पहुंचेंगे जहां मुनिसंघ की भव्य अगुवाई दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज करेगी। भव्य शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से मवेशीवाजार, आजाद चौक, घंटाघर चौक से तुवन चौराहा होते हुए वर्णी कालेज चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचेगी, जहां मुनि श्रीधर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। अगुवाई को लेकर जैन पंचायत से डा.अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक, मनोज जैन, अजय जैन सहित श्रेष्ठी शीलचंद, अनिल जैन, राजेन्द्र जैन, अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन, संजीव जैन सीए, नरेन्द्र जैन, अरविन्द जैन, धन्यकुमार जैन एड, संजय रसिया सहित अनेकों प्रमुख लोग सक्रिय है। महिला मण्डल ने जलूस की अगुवाई को लेकर भव्य तैयारियां की है। गौरतलव रहे कि मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में आगामी 28 मार्च से देवोदय तीर्थ देवगढ एवं शान्तोदय तीर्थ जहाजपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का आयोजन है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button