अलवर

आईपीएस आईजीपी किशन सहाय की बेटी की शादी में खूब  थिरके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं मानवतावादी  समाज के लोग

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने  बिना किसी शाही लवाजमे  शहर की बजाय अपने गांव अमरपुर में सादगी से किया वैवाहिक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर लक्ष्मणगढ़।  एक ओर जहां लोग बड़े शहरों के नामचीन होटलों रिसोर्ट एवं गार्डनो में विवाह करना अपना शौक समझते हैं। वही दूसरी ओर राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ  आईपीएस अधिकारी किशन सहाय ने इस आपा धापी के युग में अपने गांव में अपनी बेटी की शादी सादगी से सपन्न की है। जिसकी चर्चा हर जगह देखने को मिल रही है। किशन सहाय जयपुर के पुलिस मुख्यालय में  मानवाधिकार महानिरीक्षक के पद पर है। मानवतावादी विचार धारा से जुड़े सहाय जाती-पांती पर विश्वास नहीं करते हैं ऊँच-नींच छोटा बड़ा गरीब अमीर और  समानता  का सिद्धांत इनका प्रमुख गुण रहा है। सहाय की बेटी ममता की शादी में वाल्मीकि समाज से लेकर सभी जाति धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। वैवाहिक समारोह में वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बताया जाता है कि शादी में आईजीपी किशन सहाय के संबन्धी राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्रीय विकास  विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस कुँजी लाल मीणा,महुवा विधायक राजेंद्र मीणा,पूर्व डीजीपी रघुवीर मीणा, रिटायर्ड डीजीपी आरपी मीणा, आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता एवं  काग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष यूथ पद के अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश कुमार मीणा नागौर, चौमू विधायक शिखा मील, बराला अस्पताल के निदेशक डॉ  हनुमान बराला, बाबूलाल बराला, रिटायर्ड आईपीएस पीआर मीणा सहित कई प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं मानवतावादी विचार धारा के देश प्रदेश भर के लोग शामिल रहे। सहाय की बेटी के वैवाहिक समारोह में राजस्थान के मशहूर कॉमेडियन एवं फिल्म अभिनेता पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा ने एक से बढ़कर एक मीणा वाटी के देशी एवं फिल्मी गानों पर समा बांधी। पन्या सेपट के डांस पर लोग  अपने आप को रोक नहीं सके स्वयं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुंजी लाल मीणा, आईपीएस किशन सहाय,आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा,यूथ काग्रेश प्रदेश नेता योगेश मीणा  सहित कई अधिकारियों ओर आम लोगों ने खूब ठुमके लगाए। राजस्थान सरकार के डिप्टी सेकेट्री वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुंजी लाल मीणा एवं आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने मशहूर कॉमेडियन एवं फिल्म अभिनेता पन्या सेपट के मीणावाटी गीतों पर वरिष्ठ  आईपीएस आईजीपी किशन सहाय की बेटी ममता की शादी में नृत्य किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button