बरेली

सिलिंडर नही मिलने से  स्ट्रीट फूड कारोबार प्रभावित

गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइने लगीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर में रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था प्रभावित होने से घरेलू गैस संकट की स्थिति बन गई। बुकिंग का सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ता मोबाइल एप और फोन के माध्यम से गैस बुकिंग नहीं करा पाए। इसके चलते कई एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं, लोग खाली सिलेंडर लेकर दिनभर भटकते रहे।
शहर के कई स्थानों पर गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतारें लगी रही। कई जगह-जगह बहुत से उपभोक्ता अपने से साथ दो-दो सिलेंडर लेकर गैस लेने भी पहुंचे। शहर के विभिन्न स्थानों पर रसोई गैस के पहुंचने की सूचना मिलते ही उपभोक्ता एजेंसियों पर जमा हो गए। हालात ऐसे रहे कि कुछ एजेंसियों पर उपभोक्ता ट्रकों के पास भी लाइनें लगाकर खड़े रहे। उपभोक्ताओं को ट्रकों से सीधे सिलेंडर उतारकर उपभोक्ताओं को दिए गए। कहीं-कहीं ठेलों के माध्यम से भी सिलेंडर वितरण की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसके बावजूद कई जगह अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। गैस एजेंसियों के सेल्समैनों के अनुसार सामान्य दिनों में बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडर दिए जाते हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने से व्यवस्था प्रभावित हो गई। कुछ स्थानों पर कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आईं, जहां घरेलू सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बिकने की चर्चा रही।
गैस एजेंसियों की मनमानी पर लगाम लगाने को जिला पूर्ति कार्यालय ने कसी कमर
एलपीजी गैस की आपूर्ति में देरी, डिलीवरी में लापरवाही और उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक वसूली की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जिला पूर्ति कार्यालय सख्त हो गया है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने 9456667774 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर एलपीजी गैस की बुकिंग, डिलीवरी में देरी, आपूर्ति में समस्या या अधिक कीमत वसूलने से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button