अमरोहा
अमरोहा में तमंचे के साथ युवक का एक फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5:00 बजे के आसपास में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर 5 निवासी एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया l वायरल फोटो में साफ दिख रहा है l युवक के हाथ में तमंचा है और वह और वह तमंचा लहराता हुआ भी दिखाई दे रहा है l यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है l आप खुद तस्वीरो में देख सकते हैं किस तरह से युवक तमंचा लिए हुए हाथ में खड़ा हुआ नजर आ रहा है l हसनपुर के सीओ दीप कुमार पंत ने बताया है की फोटो के आधार पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी


