कैराना

माहे रमज़ान का चौथे जुमे की नमाज़ शांतिपूर्वक हुई सम्पन्न

नमाज़ से पूर्व डीएम शामली ने प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। माहे रमज़ान के चौथे जुमे के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शामली अरविंद चौहान और पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने कैराना क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पवित्र माहे रमज़ान के चौथे जुमे की नमाज़ से पूर्व दोनों आला अधिकारी डीएम अरविंद चौहान व पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह मस्जिदों के निरीक्षण को पहुँचे,निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नमाज अदा करने आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दौरान निरीक्षण स्थानीय संभ्रांत लोगों और नागरिकों से संवाद करते हुए दोनों  अधिकारियों ने आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन के अनुसार जुमे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button