विधानसभा में उठा लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा छात्रावास का मुद्दा, मंत्री ने जांच व निर्माण का दिया आश्वासन
The issue of Littipada and Amdapada hostels was raised in the Assembly, with the Minister assuring an investigation and construction.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। बीते 14 मार्च 2026 को लिट्टीपाड़ा के विधायक माननीय श्री हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से लिट्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा स्थित आदिवासी छात्रावासों की स्थिति से संबंधित मुद्दा उठाया। इस पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री ने जवाब दिया। मंत्री ने अपने उत्तर में कहा कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी छात्रावास की स्थिति की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी छात्रावास परिसर पर पहले टहल कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा कब्जा कर लिया गया था। अब उस स्थान को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। हालांकि इस मामले का संज्ञान विभाग द्वारा पहले नहीं लिया गया था, लेकिन अब इसकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विधायक द्वारा अमड़ापाड़ा छात्रावास की जर्जर स्थिति एवं नए भवन के निर्माण से संबंधित सवाल भी उठाया गया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि छात्रावास की स्थिति की जांच कराकर आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि वहां रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके।



