बरेली

किसानों की आय दोगुनी करने को द्वारिकेश मिल ने आयोजित करी गोष्ठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी द्वारिकेश शुगर मिल द्वारा क्रिटिकल ग्राम भडसर में किसानों की गन्ना लागत को कम करते हुए गन्ने की उपज में वृद्धि कर किसानों की आमदनी दोगुना करने उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में स्वीकृत प्रजातियों के गन्ने की बुवाई,गन्ना उत्पादन,गन्ना बुवाई तकनीकी,पेडी प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा प्रावधान के बारे में बताया गया।गोष्ठी में दिलीप सिंह सेनी जिला गन्ना अधिकारी बरेली द्वारा किसानों को स्वीकृत प्रजातियों के गन्ने की बुवाई कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के सुझाव दिये गये।उनके द्वारा किसानों को सलाह दी गई कि बुवाई से पहले ट्राईकोडर्मा विधि से भूमि शोधन तथा थायोफिनेट मिथाईल से बीज रोधन अवश्य करें।गीतेन्द्र कुशवाह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरेली द्वारा किसानों को गन्ना विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई| द्वारिकेश चीनी मिल के सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) द्वारा सर्वप्रथम गोष्ठी में उपरिथत किसानों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया| साथ ही साथ किसानों को सलाह दी कि स्वीकृत एवं अच्छा उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों की ही बुवाई करे।खेत की तैयारी के समय गहरी जुताई के लाभ, पेडी प्रबन्धन एवं बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में चीनी मिल द्वारा चलायी जा रही योजनाओं  अनुदान के बारे में विरतार से बताया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button