कानपुर
गुरु दीक्षा करियर इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : शहर के प्रमुख कोचिंग हब काकादेव में गुरु दीक्षा करियर इंस्टीट्यूट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देश के अग्रणी ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म वेदांतु को संस्थान का एजुकेशनल पार्टनर घोषित किया गया। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को आईआईटी जेईई,नीट यूजी, ओलंपियाड तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और सुनियोजित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर गुरु दीक्षा करियर इंस्टीट्यूट,मानस मंच पार्क के पास, काकादेव में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान प्रबंधन ने बताया कि गुरु दीक्षा करियर इंस्टीट्यूट व वेदांतु के सहयोग से छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिणामोन्मुख तैयारी उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्थान में कक्षा 9-10 के लिए फाउंडेशन प्रोग्राम, कक्षा 11वीं, 12वीं एवं 12वीं पास छात्रों के लिए बोर्ड तैयारी तथा आईआईटी जेईई और नीट यूजी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों को ओलंपियाड परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्थान का शैक्षणिक मॉडल नियमित टेस्ट सीरीज,प्रदर्शन विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर आधारित होगा जिससे छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। लॉन्च के अवसर पर संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) योजनाओं तथा प्रारंभिक प्रवेश पर विशेष लाभ की भी घोषणा की गई। काकादेव स्थित यह संस्थान वेदांतु के सहयोग से आने वाले समय में कानपुर के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक विश्वसनीय और परिणामोन्मुख शैक्षणिक केंद्र बनने का लक्ष्य रखता है। संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि गुरु दीक्षा करियर इंस्टीट्यूट और वेदांतु के संयुक्त प्रयास से छात्रों को अनुशासित अध्ययन वातावरण,मजबूत शैक्षणिक सहयोग और स्पष्ट करियर मार्गदर्शन मिलेगा,जिससे उनकी सफलता का मार्ग और मजबूत होगा। इस अवसर पर संस्थान के अनुभवी शिक्षकों में जीडी वर्मा (डायरेक्टर),तस्लीम हैदर (डायरेक्टर), आयूब खान (डायरेक्टर),डॉ. अनुज निरंजन, दिव्यांश निगम,जपनीत सिंह,डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, अवनीश बाजपेयी,वीरेंद्र कुमार सिंह तथा भानु प्रकाश सिंह,विशाल तिवारी (सेंटर मैनेजर) सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



