जालौन
समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में हर व्यक्ति बने सहभागी : दीपेंद्र
दृढ़ोमर वैश्य समाज सेवा समिति कालपी का होली मिलन समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कालपी (जालौन)। दृढ़ोमर वैश्य समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित परिवारिक होली मिलन कार्यक्रम में सजातीय महिलाओं तथा भाइयों ने भारी संख्या में सहभागिता करके सामाजिक कार्यो के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।
दृढ़ोमर वैश्य समाज सेवा समिति कालपी द्वारा होली मिलन समारोह श्याम पैलेस गेस्ट हाउस कालपी में संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।और कार्यक्रम को सफल बनाया हम समस्त स्वजातीय का हार्दिक स्वागत करते हैं जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा पूर्णता सहयोग किया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी लोग अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहें। संरक्षक संदीप गुप्ता ने कहा कि सजातीय बन्धु अपने अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएं। होली के पर्व में सभी लोग सामाजिक एकता का परिचय दें। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं ईश वंदना से हुआ।कार्यक्रम में राधा कृष्ण की सुन्दर झाँकी एवं फूलों की होली खेली गई।कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कालपी इकाई के संरक्षक सीताराम गुप्ता, संदीप गुप्ता, इकाई अध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, इकाई महामंत्री अतुल गुप्ता, इकाई कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, इकाई उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मंत्री राजेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री विनीत गुप्ता, प्रचार मंत्री गगन गुप्ता, अंकित गुप्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ, शोभित गुप्ता अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अंकुर गुप्ता कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, महिला अंचल अध्यक्ष सुमन गुप्ता, महिला संरक्षक रानी गुप्ता, किरन गुप्ता, संगीता गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष मोहिनी गुप्ता, मधु गुप्ता, राधा गुप्ता, रीना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सरिता गुप्ता, सरोज गुप्ता आदि सहित सैकड़ांे की संख्या में सजातीय बंधु उपस्थित रहे।



