गोड्डा

भाजपा चुरा रही है जनता का मौलिक अधिकार : प्रदीप यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट विधानसभा के हंसडीहा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में की गई। मौके पर विधायक ने बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान की औपचारिक शुरुआत किया।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जनता को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से वोट के अधिकार का जिक्र किया और चेतावनी दी कि यदि यह अधिकार छीना गया, तो जनता के अन्य सभी अधिकार भी खतरे में पड़ जाएंगे। विधायक ने कहा कि वोट के अधिकार की वजह से ही आज लोगों को राशन कार्ड और सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। इस अवसर पर सरैयाहाट कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button