गोड्डा
पांडूबथान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
डीसी अंजली यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : के पांडूबथान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का सोमवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा निगरानी प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वेयरहाउस के अंदर और बाहर की निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित सभी मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा उपकरणों और अभिलेखों की जांच की जाती रहे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन शाखा के कर्मी मौजूद थे।




