गोड्डा

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़,पुष्प वर्षा कर मनाया गया होली उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह शास्त्रोपासक आचार्य पंडित रविशंकर ठाकुर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पंडाल को पूरा खचाखच भर दिया। समापन दिवस पर वानरों की विदाई, राम राज्य वर्णन, गुरु काकभुशुण्डी संवाद, ज्ञान–भक्ति निरूपण, रामायण महात्म्य और श्री हनुमान जी की स्तुति जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन किया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित रविशंकर ठाकुर जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि “कथा श्रवण से मन के राग, द्वेष, ईर्ष्या और भेदभाव दूर हो जाते हैं। यह मन को शांत कर हिंसक प्रवृत्तियों को समाप्त करता है।” उन्होंने आगे कहा कि “राम नाम अनमोल है; यदि कोई पापी भी प्रभु राम का नाम लेता है तो उसे भी सद्गति प्राप्त होती है। जिनके हृदय में प्रभु राम निवास करते हैं, उन पर हरि की कृपा सदैव बनी रहती है।” उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति को राम कथा का अध्ययन अवश्य करना चाहिए और उसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली उत्सव मनाया। पंडाल में भक्तों ने जमकर नृत्य किया और पूरा परिसर भक्ति–रंग में रंग गया। आरती के पश्चात कथा का समापन उत्साह, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष नीलाभ चतुर्वेदी, सचिव मनोज भगत, उपाध्यक्ष अनिल केडिया, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, संरक्षक शिव कुमार भगत, अशोक चौबे, अमरनाथ टेकरीवाल, सोनू चौबे, सदस्य शेखर सुमन, संतोष महतो, सुशील भगत, रवि भगत, मिट्ठू टेकारीवाल, बबलू भगत आदि कि भूमिका सराहनीय रहा।
अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश कुमार जायसवाल, बीडीओ सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम, पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान तथा सरैयाहाट की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा रानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button