बाराबंकी
ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता एव अवर अभियंता के संचालन में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई सम्पन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी। सोमवार को मसौली ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख रईस आलम की अध्यक्षता एव अवर अभियंता प्रमोद गौतम के संचालन में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों एव क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों को पढ़कर सुनाया गया तथा खर्च धनराशि की जानकारी दी गई। ब्लाक प्रमुख रईस अहमद ने कहा कि क्षेत्र के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानो की अहम भूमिका होती है।जिस तरह आप लोगों का सहयोग मिले रहा है उससे विकास बहुत अच्छा हो रहा है ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाओं के क्रियान्वित करने की जानकारी देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जल्द से जल्द कार्यो के प्रस्ताव देने की बात कही। रईस आलम ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यो में सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा ने बैठक मे अनुपस्थित संबंधित अधिकारियो को नोटिस जारी करने को कहा तथा ग्राम पंचायत प्रतापगंज मे नाला निर्माण व ग्राम पंचायत बांसा एव अम्बौर रास्ता निर्माण कराने का मुद्दा उठाया जिसमे खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतापगंज मे विवाद के कारण कार्य शुरु नहीं कराया गया है तथा अम्बौर मे दो दिन बाद कार्य शुरु हो जायेगा।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने मनरेगा, सांसद निधि, विधायक निधि, सहकारिता विभाग, ग्राम विकास, लघु सिचाईं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मत्स्य पालन, आजीविका मिशन, आदि योजनाओं की जानकारी बीडीसी सदस्यों एव ग्राम प्रधानों को दी। । वही एडीओ पँचायत संजीव कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा के अलावा सर्वशिक्षा अभियान, जल संरक्षण एव वर्षा संचयन, दस्तक अभियान, धान बीज, इण्डिया मार्का 2 हैण्डपम्प, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन,ग्रामीण स्वच्छता मिशन, मनरेगा योजना आदि पर चर्चा की गयी। बैठक मे पंचायत सदस्यों ने बैठक का मानदेय न मिलने की शिकायत की। इस मौक़े पर जिला पंचायत सदस्य मुसरर्फ अली, खण्ड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई मेराज अहमद, कृषि विजय कुमार, सीएचसी बड़ागांव से आशाराम चौधरी, सहित ग्राम प्रधान एव क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।


