अमरोहा
अमरोहा में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रैक्टर को किया सीज युवक का किया चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धोरियां निवासी रिंकू पुत्र अतर सिंह ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट किया था इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी वीडियो के आधार पर पता चला कि ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने वाला युवक आरोपी रिंकू पुत्र अतर सिंह है निवासी गांव धोरियां का रहने वाला है सोमवार को करीब तीन बजे के आसपास में हसनपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया है फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर से स्टंट करने वाले युवक का भी संबंधित धारा में चालान किया है
|
|



