हिरणपुर में दो-तीन पहिया वाहन जांच अभियान, 45,900 रुपये का जुर्माना वसूला
Two-three wheeler vehicle checking campaign in Hiranpur, fine of Rs 45,900 collected

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी Mithilesh Kumar Chaudhary तथा हिरणपुर थाना प्रभारी Vinay Kumar के नेतृत्व में 16 मार्च 2026 को संध्या 3:00 बजे से 6:30 बजे तक हिरणपुर थाना अंतर्गत बाजार क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया।श्रजांच का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को देखते हुए बाजार क्षेत्र को जाम-मुक्त बनाना, दो एवं तीन पहिया वाहनों का अनावश्यक पड़ाव रोकना और मोटर वाहन अधिनियम 1988 का अनुपालन सुनिश्चित करना था। अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और वाहनों में छेड़छाड़ की जांच की गई।क्षइस दौरान लगभग 20-25 वाहन जाँचे गए और नियम उल्लंघन करने वाले 11 दोपहिया, 7 तीनपहिया एवं 1 पिकअप वाहन से कुल 45,900 रुपये का जुर्माना ऑनलाइन ePOSS मशीन के माध्यम से वसूला गया। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। जांच कार्यक्रम में थाना प्रभारी Vinay Kumar, सहायक थाना प्रभारी Amarjeet Mishra, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक Ritesh Kumar Singh सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।



