अमेठी

मतदाताओं की जानकारी को हर घर जाकर गणना पत्रक भरने में जुटे बी एल ओ,

29सितम्बर के बाद शुरू होगी जांच

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी -मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के पहले ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है।बूथ लेवल अधिकारी गणना प्रपत्र भरने घर घर जा रहें। गणना प्रपत्र भरने का काम 29 सितम्बर तक चलेगा। गणना प्रपत्रों के आधार पर ही मतदाता सूचियों में संशोधन के लिए संशोधन सूची की बुकलेट भरी जाएंगी।
बी एल ओ की ओर से जिन मकानों की गणना की जा रही है, उनमें से दो फीसदी मकानों की जांच के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक इन अधिकारियों ने कोई काम शुरू नहीं किया है।
2021मे पंचायत चुनाव के पहले जो मतदाता सूचियां फाइनल की गई थीं, उनके अनुसार जगदीशपुर विकास खंड में सबसे अधिक और शाहगढ़ विकास खंड में सबसे कम मतदाता हैं।
2021में मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या -एक नजर
कुल ग्राम पंचायतों की संख्या -682
मतदान केंद्रों की संख्या -942
मतदेय स्थलों की संख्या -2430
मतदाताओं की संख्या -1557853
पुरुष -802532
महिला -755321
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button