
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। कसमार स्थित डाकघर के समीप मंगलवार को ‘मुस्कान डिजिटल एक्सरे’ सेवा का शुभारंभ किया गया। यह कसमार प्रखंड की पहली डिजिटल एक्सरे सुविधा है, जिससे अब स्थानीय लोगों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कसमार निवासी माले नेता शकुर अंसारी की पुत्री नाजिया सुमन इस केंद्र की संचालिका है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी कसमार नरेंद्र कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि लेखक-सह-पत्रकार दीपक सवाल और बैंक ऑफ इंडिया, कसमार शाखा के प्रबंधक एप्रेम सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इससे आम लोगों को समय और खर्च दोनों की बचत होती है तथा बेहतर उपचार संभव हो पाता है।
संचालिका नाजिया सुमन ने बताया कि अब तक डिजिटल एक्सरे की सुविधा क्षेत्र में उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को बोकारो या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता था। इस सेवा के शुरू होने से अब कसमार और आसपास के ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
मौके पर भाजपा नेता यदुनंदन जायसवाल, माले नेता गंगाधर महतो, समाजसेवी सूरज जायसवाल, राजस्व कर्मचारी जमीन अंसारी, नित्यानंद महतो, रामलाल ठाकुर, जैनुल आवेदिन, राजेश कपरदार, उमाशंकर महाराज, संजय सहार, राकेश पांडेय, राजू महतो, सगीर अहमद, ऐनुल अंसारी, मुमताज अंसारी, प्रेमचंद नायक, रेहान अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



