
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंंदावन में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने ठाकुरजी से देश की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के दौरान मंदिर के सेवायत ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। मंत्री नाइक ने कहा कि वृंदावन आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है और बांकेबिहारी के दर्शन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।



