रामपुर शाहबाद
मस्जिद आयशा में हुआ कुरान मुकम्मल मुल्क की खुशहाली के लिए हुई दुआएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर शाहाबाद के सिरौली चौराहे पर स्थित मस्जिद आयशा में कुरान मुकम्मल हुआ जिसमें हाफिज मोहम्मद अयान ने कुरान सुनाया और मुफ्ती फ़राज़ साहब ने कुरान सुना इस दौरान मौलाना राफे साहब ने कुरान की तिलावत ओर इस्लाम की तालिम पर रोशनी डाली वही खुसूसी मेहमान के तौर पर मुफ्ती साकिब साहेब ने रोजे की फजीलत ओर रमजान में सदका ओर फ़ित्रा के बारे में लोगों को बताया
इस दौरान मुफ्ती साकिब साहेब ने मुल्क में अमन सुकून और खुशहाली की दुआ कराई ओर दौरान मस्जिद कमेटी के लोगों में साजिद मियां सरताज मियां खालिद मियां भूरा मास्टर फारुख नेता जी अजीम मियां इरफान मियां सरताज खान कारी फैजान शाज़मान आर्यन समेत अन्य लोग मौजूद रहे


