
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
किशनगढ़ बास (खैरथल-तिजारा)। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव व राजमिस्त्री संगठन के अध्यक्ष धीरूभाई के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में मजदूर, व्यापारी वर्ग, ग्रामीण महिलाएं तथा आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान तोप सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इससे पूर्व जगदंबा काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए महंगाई पर नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया
इस दौरान जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि “देश में महंगाई आज चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से आमजन की समस्याओं से मुंह मोड़ चुकी है। यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेगी।” ईस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल प्रकाश सरपंच शहर अध्यक्ष कांग्रेस संस्कार अग्रवाल इस्माइलपुर मंडल अध्यक्ष किशनचंद सुल्तान यादव कमल सिंह पंडित त्रिभुवन शर्मा पूर्व सरपंच फकीरचंद गुप्ता पूर्व एमपीएस दिनेश जांगिड़ पार्षद नथी सैनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान बक्सानंद भारती एडवोकेट कमल सिंह जिला सचिव फतेह मोहम्मद रामचंद्र कॉमरेड यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत पार्षद अर्जुन ठाकुर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी जन्मेजय सिंह खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वसीम अकरम व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यश अग्रवाल संजय गुर्जर ओमवीर रहीसा बीबीरानी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निर्मोही निक्की देवी रहमत शाह अल्वी अनिल यादव शकील अहमद बागोर डेविड मर्दाने दिनेश मेहरा उमाशंकर शर्मा गंज यादराम यादव पप्पू सरपंच रवि सेन सद्दाम खान सतनाम सिंह हनुमान गुर्जर शौकीन खान वीरपाल सिंह रफीक खान शेखर यादव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


