बरेली
समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो होगा यूपी का समग्र विकास

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / आंवला। लोकसभा क्षेत्र आंवला के बीडीए कॉलोनी के पास ग्राम पंचायत करगैना में तकरीबन आधा किलोमीटर की सड़क का लोकार्पण किया गया। इसकी लागत 43.79 लाख रुपये है। क्षेत्र लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहा था। इस मुख्य रोड के निर्माण से करीब 10,000 की आबादी लाभान्वित होगी।
इस मौके पर आंवला सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र की जनता को इस सड़क के लिए बधाई दी और लोकसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में कोई भी सड़क टूटी या खराब नहीं रहेगी।
इस मौके पर विश्व भान सिंह, बनवारी लाल मौर्य, अरविंद यादव, सर्वेश्वर पाल सिंह, धर्मपाल लोधी, संजीव यादव, शगुन तोमर, शिवकुमार शाक्य, मयंक शुक्ला, ज्ञानेंद्र मौर्य, विश्व पाल सिंह पाल, आलोक तिवारी, राकेश प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह चौहान, अनुज मौर्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन पियूष वर्मा लोधी ने किया।




