हजारीबाग

चुरचू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा निशुल्क जांच शिविर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिले में चुरचू प्रखंड चुरचू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला आयुष समिति, हजारीबाग (सदर) के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरचू के परिसर में एक प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।
शिविर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार किया गया तथा मरीजों को उनकी आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। विशेष रूप से मस्क्युलोस्केलेटल समस्याएं, ऑस्टियोआर्थराइटिस जोड़ों के दर्द, कमर दर्द एवं अन्य दीर्घकालिक रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त,करूणा कैम्प के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय मरीजों को सहायता प्रदान करने के लिए सामग्री जैसे सपोर्टिव उपकरण,दैनिक उपयोग की स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं आदि भी दिया गया। और जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। साथ ही,पीवीजीटी (PVTG) कैम्प का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बिहोर क्षेत्र में विशेष रूप से महिलाओं एवं किशोरियों के बीच स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी नैपकिन एवं पैंटी का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० अशोक कुमार राम सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी चुरचू डॉ० एपी चैतन्य डॉ. कौकब सारा डॉ. विजय तिवारी एवं डॉ. राहुल राणा देव का विशेष योगदान रहा। इन सभी डॉक्टर ने अपना सेवा देकर मरीजों का समुचित उपचार एवं मार्गदर्शन किया। शिविर का आयोजन जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button