अमेठी

बी एल बी सी की बैठक में गैर हाजिर रहे सात बैंक अधिकारी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतिरिक्त अन्य किसी भी ऋण योजना पर चर्चा नहीं हुई

प्राइस वार और क्वालिटी वार से बचने के लिए डिमांड आधारित प्रोजेक्ट का चुनाव करें स्वरोजगारी -एल डी एम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। मंगलवार की शाम ब्लाक सभागार में ब्लाक लेबल बैंकर्स कमेटी -बी एल बी सी की बैठक हुई। बैठक में सात बैंकर्स गैर हाजिर रहे। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित होना जरूरी नहीं समझा। बैंक सखियों की भी उपस्थिति शून्य रही।
अग्रणी जिला प्रबंधक आर के पांडेय ने बी एम एम और बैंक अधिकारियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।बी एम एम निर्मला ने बताया कि गरिमा ग्राम संगठन की ऋण पत्रावली बैंक आफ बड़ौदा मोचवा में काफी समय से लम्बित है। बैंक मैनेजर बैंक में फाइल न होने की बात कर समूह सखियों को वापस कर देते हैं। ऋण स्वीकृत नहीं कर रहे हैं।एल डी एम ने बैंक आफ बड़ौदा मोचवा के शाखा प्रबंधक से तुरंत फोन पर बात की और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए ‌।
एल डी एम ने कहा कि जिले में 359पत्रावलियां लम्बित हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए प्रोजेक्ट का चुनाव अच्छे ढंग से करें। धंधा ऐसा होना चाहिए जिसकी आपूर्ति मार्केट में न हो और डिमांड अधिक हो। यदि ऐसा नहीं होगा तो रोजगारी को कुछ दिन बाद प्राइस वॉर और क्वालिटी वार से लडना होगा और लाभांश बहुत कम होगा। रोजगार ऐसा होना चाहिए जो कम से कम एक और आदमी के लिए रोजगार सुनिश्चित करें। ब्यूटी पार्लर को उन्होंने मौसमी व्यवसाय बताया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के साथ बैंक अधिकारी सौरभ सिंह, विवेक गुप्ता, संदीप सिंह, आलोक कुमार, सत्य प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button