हजारीबाग
चरही थाना में ईद,सरहुल,छठ,दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखंड के चरही थाना प्रांगण में रामनवमी,छठ, दुर्गा पूजा,ईद और सरहुल पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने किया।वही संचालन थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने की । बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने लोगों से अपील करते हुए कहा की सभी धर्मो के लोग एकजुट होकर औऱ आपसी भाईचारे के साथ अपने अपने पर्व को मनायें । किसी भी तरह के अफ़वाह से बचने का प्रयास करें । अगर किसी भी तरह की कोई अफवाह हो या कोई विवाद हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें । वही डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी । इसके अलावे हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी । पुलिस प्रशासन सादे लिबास के साथ जुलूस में शामिल रहेंगे ।
सभी समुदाय व धर्म के लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ अपना-अपना त्योहार को मनाने का काम करेंगे। इसके अलावे मुस्लिम धर्मलंबियों को भी मस्जिदों में नमाज़ शांति पूर्वक अदा करने की अपील की गई । सरहुल पूजा को भी शांति पूर्वक मनाने को लेकर बल दिया गया।दुर्गा पूजा और छठ पर्व भी विधित मनाने की अपील किया गया।ताकि उपरोक्त त्यौहारो पर कोई व्यवधान ना डाल सके।त्यौहारो को देखते हुए पुलिस की गस्ती को बढ़ाई जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, महादेव सोरेन, पंचायत समिति सदस्य आशा देवी, निरंजन महतो, मुरारी सिंह ,लालचंद महतो विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अंसारी, मुस्लिम अंसारी,अजित सिंह, सलमान अंसारी, हाजी मो. सराज, फुलेश्वर महतो, रामचरण करमाली, मुमताज़ अंसारी, उपमुखिया अभिजीत सिंह,आरिफ अंसारी,भुनेश्वर ठाकुर,अशोक प्रजापति, मिन्हाज अंसारी,सुजीत सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद, पुलिस निरीक्षक विद्यावती ओहदार, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल,बैजनाथ मेहता,अभय आनंद,अमित सिंह, जगन्नाथ महतो, सुमित पांडेय, नकुल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।



